
गोरौल सत्यम ग्राम न्यूज़, मनीष कुमार : कथाकार मुंशी प्रेमचंद की रचना ‘पूस की रात’ में कहानीकार ने आर्थिक दुरावस्था का दंश झेल जाड़ा का सामना करने हेतु कंबल नहीं खरीद सकने के चलते हल्कू जैसे किसान की ईख की फसल को नीलगायों के झुंड द्वारा रौंदे जाने,चरने और उसे बर्बाद किए जाने का वर्णन सचमुच लाचार और बेवश किसान की दु:स्थिति को दर्शाता है l
यह प्रकृति और मानव सहित अन्य आवारा पशुओं द्वारा किसानों पर ढाया कहर नहीं तो और क्या है? ज्ञात हो कि किसान अपनी संतानों के साथ हुए अप्रिय घटनाओं से उतने आहत नहीं होते जितने उनकी आंखो के सामने उसके खेतों में लगी फसलों को किसी जानवरों के द्वारा रौंदे जाने और उससे बर्बाद हो गई फसलों को देखकर वे आहत होते हैं l
उनका कलेजा तब फट जाता है जब वे अपनी फटी आंखों से वे अपनी लहलहाती फसलों को बर्बाद होते देखते हैं l उसके सामने लाचार और बेवश हो जाते हैं l उनका हाथ कलेजे पर तबतक होता है जबतक वे अपने खेतों में उगायी अपनी फसलों को घर पर नहीं ले आते हैं l
अपनी साल भर की जमा पूंजी वह अपने खेतों में लगा लेते हैं और तबतक उसकी रखवाली करते हैं जबतक वह पक कर तैयार नहीं हो जाती और दाने के रुप में उसे प्राप्त नहीं कर लेते है। अगर इस बीच कोई प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़,सुखार,अतिवृष्टि या फिर कोई जंगली जानवर या आवारा पशु के द्वारा फसल नष्ट या बर्बाद हो जाती है तो ऐसे में उस पर जो बीतता है उसे हमें महसूस करने की जरूरत है l
कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों गोरौल प्रखंड क्षेत्र में देखने को मिलती है l यहां के किसानों की आजीविका का एक मात्र साधन है तम्बाकू की खेती जो उनकी नगदी फसल है l इसके साथ-साथ यहां के किसान गेहूं,शब्जी आदि की खेती कर लेते हैं जिससे साल भर की जीविकायें चला लेते हैं l
मगर इन दिनों आवारा जानवरों(खासकर नीलगायों)ने उसे नाको दम कर रखा है l इसके चलते किसानों की नींद हराम है और वे रतजगा करने पर मजबूर हैं l ये जानवर खुलेआम तंबाकू के खेतों में विचरण करते हैं,उसमें दौड़ते हैं जिससे फसल बर्बाद हो जा रही है।इसके साथ-साथ तंबाकू में लगे आलू खोदकर खा जाने,बैगन,लौकी आदि खा जाने से किसान बेहद चिंतित और परेशान हैं l
हलाकि वैशाली के पूर्व विधायक राजकिशोर सिंह ने शूटर बुलवाकर यहां के किसानों को कुछ हद तक निजात दिलाई थी पर फिर इन दिनों नीलगायों का आतंक जारी है l अगर समय रहते इन आवारा जानवरों व पशुओं से निजात नहीं दिलाई गयी तो यहां के किसान भूखमरी के कगार पर चले जायेंगे l
ये भी पढ़े…
हेलीकॉप्टर से मायके आईं बिटिया रानी साथ में दूल्हे राजा।
https://satyamgramnews.in/हेलीकॉप्टर-से-मायके-आईं/02/2025/16/18/50/47/satyamgramnewsrajapakar1/