
सत्यम ग्राम न्यूज़, गोरौल(वैशाली ) : गोरौल पुलिस ने सघन गस्ती के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युबक को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गोरौल पुलिस महीने पूर्ब हुए सोंघो में विवाद के बाद सोन्धो,पोझा, इस्माइलपुर पर गस्ती तेज कर रखी हुई है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार व पुलिस बल सघन चेकिंग दौरान पैगम्बरपुर गोरिगामा के नयका चौक से मोटरसाइकिल पर सबार दो अपराधी को लोडेड देशी कट्टा के गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति सोन्धो अंधारी गाछी के सूरज कुमार,मजीराबाद गांव के अमन कुमार बताया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने जानकारी दी है कि मोटरसाइकिल पर सबार दो व्यक्ति को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर शुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुये जेल भेज दिया गया है|
ये भी पढ़े…
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क