सत्यम ग्राम न्यूज़, पटेढ़ी बेलसर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 28 दिसंबर को होने वाली प्रगति यात्रा को लेकर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज नगवां राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगवां में तैयारी जोर-शोर से जारी है । सभी विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को आच्छादित जानकारी प्रदान की जा रही है।
वहीं समस्याओं का निराकरण करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।एसडीएम रामबाबू बैठा डीएसपी गोपाल मंडल नगवां गांव पहुंचकर कैम्प का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।
कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर अलग अलग विभागों के अलग अलग काउंटर लगाए जा रहे हैं। सभी विभागों के अधिकारी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद देखे जा रहे हैं।वही मनरेगा योजना से बना तालाब एवं हेलीपैड सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
जिसको दुल्हन की तरह सजाया गया है। नगवां गांव को चकाचक करते हुए सड़क का निर्माण कराया गया है। चारों तरफ साफ सफाई की जा रही है। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री की इस प्रगति यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह कमर कस लिया है।
ये भी पढ़े …
वैशाली : पुलिस की बड़ी कामयाबी गुप्त सुचना के आधार पर शराब लदे ट्रक को पकड़ा, चालक गिरफ्तार
वैशाली : पुलिस की बड़ी कामयाबी गुप्त सुचना के आधार पर शराब लदे ट्रक को पकड़ा, चालक गिरफ्तार
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क