राजापाकर : आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर बीएलओ को दिए गए प्रशिक्षण।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड कार्यालय राजापाकर के सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ संख्या 61 से 122 तक के बीएलओ को प्रशिक्षण  के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर निर्वाचन आयोग दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त जिला से आए मास्टर ट्रेनर संजय कुमार, सहायक मास्टर ट्रेनर राजकुमार राम, राजेश चंद्रा द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित 62 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के द्वारा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व किए जाने जाने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई. सभी बीएलओ की भूमिका, जिम्मेवारी, घर-घर जाकर सर्वेक्षण से संबंधित जानकारी इकट्ठा करना, वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. फार्म 6 ,7, 8 भरने के बारे में जानकारी दी गई. जिसमें फॉर्म 6 में नाम जोड़ना, सात में नाम काटना, आठ में शुद्धिकरण के संबंध में बताया गया. सेल प्ले के लिए समूह बनाना, बीएलओ एप वोटर हेल्पलाइन की विशेष जानकारी दी गई. मौके पर उपस्थित विभिन्न बीएलओ में संजय कुमार ,नितीश कुमार, मंटू कुमार, राजेश कुमार, मुकेश पंडित ,ऋषि कुमार, सुबोध कुमार बैठा, राकेश कुमार सिन्हा ,मनोज रजक, विवेकानंद भगत, दिलीप कुमार शाह आदि शामिल है।

ये भी पढ़े….

दिव्यांगता प्रमाणीकरण हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-दिव्यांगता-प्रमाणीकरण/05/2025/13/19/42/42/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली