
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़। संवाददाता – आकाशचंद्र वर्मा। मंगलवार को राजापाकर थाना परिसर में अवैध रूप से जब्त की गई 1668 लीटर विदेशी शराब को विधिसम्मत तरीके से नष्ट किया गया। थाना परिसर के हाते में जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर शराब को उसी में विनष्ट किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कांड संख्या 172/25 में जब्त की गई 1519 लीटरतथा कांड संख्या 197/25 में जब्त की गई 149 लीटर अवैध विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान मौके पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार,एसएचओ धर्मेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल,तथा चौकीदार विकास कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
यह कार्रवाई शराबबंदी कानून के तहत की गई कार्रवाई की पारदर्शिता और कड़ाई को दर्शाता है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अवैध शराब कारोबार को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
#LiquorDestruction #RajapakarPolice #ForeignLiquor #BiharProhibition #SatyamGramNews #VaishaliNews #LawAndOrder
ये भी पढ़े…
https://satyamgramnews.in/बिजली-करंट-की-चपेट-में-आने/07/2025/15/18/29/46/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली