राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र में शीतलहर में अलाव जलाने की नही किया प्रशासन के द्वारा चौक चौराहे पर व्यवस्था |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,०६ जनवरी २०२५ ,राजापाकर | पिछले‌ कई दिनों से जारी शीतलहर के कारण लोग प्रशासन से अलाव जलाने की आश लगा रखी है किन्तु उनकी यह आशा धरासाई हो चुकी है।‌लोग अपने स्तर से अलाव जलाने लगे हैं।‌ उधर इस संबंध में एडीएम सह प्रभारी अंचलाधिकारी आरती कुमारी बताती हैं कि राजस्व कर्मचारी को निर्देश दिए गए हैं कि राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में कौन-कौन से चौक चौराहे महादलित बस्तियों में अलाव जलाना जरूरी है। अलाव जलाने लिए वे उत्तरदायी होंगे।

इधर भीषण शीतलहर के कारण सभी परेशान हैं। खासकर बूढ़े हो चुके महिला पुरुषों के लिए जारी शीतलहर मानों शामत बनकर आई है। हर तबके के लोगों के लिए यह शीतलहर कयामत बनकर आई है। लेकिन विडंबना देखिए प्रशासन बेखबर है। अहले सुबह तो गर्म कपड़ों से बाहर निकलना शीतलहर की चपेट में आने लिए और ठंड लगने को दावत देने जैसा है। प्रत्येक चौक चौराहे व मलीन बस्तियों में स्थिति भयावह है।

ठंड से ठिठुरते बच्चों को देखकर आंखें नम हो जाती है। प्रखंड के प्रबुद्ध नागरिकों सहित राजापाकर मेन मार्केट चौक के हजारी चौधरी ट्रांसफौमर चौक केटीएच के समीप रहने वाले राजेश चौधरी भुवनेश्वर चौक के राजू साह कुशवाहा चौक के संजीव कुशवाहा बाकरपुर के विजय वर्मा हरपुर हरदास के अजय सिंह आदि ने प्रशासन से अविलंब प्रत्येक चौक चौराहे व सभी बस्तियों में अलाव जलाने की मांग की है।

ये भी पढ़े …

वैशाली : मुख्यमंत्री पहुचे नगमा गाव ३५० योजनाओ का किया उद्घाटन व शिलान्यास , ७७८ करोड़ किये जायेंगे खर्च |

वैशाली : मुख्यमंत्री पहुचे नगमा गाव ३५० योजनाओ का किया उद्घाटन व शिलान्यास , ७७८ करोड़ किये जायेंगे खर्च |

रिपोर्ट मनीष कुमार सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief