राजापाकर :प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहो पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च|

फ्लैग मार्च करते हुए पुलिसकर्मी व  पदाधिकारी
    फ्लैग मार्च करते हुए पुलिसकर्मी व पदाधिकारी

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर : प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहो पर सर्किल इंस्पेक्टर महुआ सत्येंद्र कुमार ,थाना अध्यक्ष वीणा कुमारी द्वारा अपने सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया . लोगों से दुर्गा पूजा  शांतिपूर्ण मनाने की अपील किया. फ्लैग मार्च राजापाकर थाना से होते हुए भुवनेश्वर चौक, हाई स्कूल चौक, पुरानी बाजार चौक, बाबा गणिनाथ चौक होते हुए शनिचर हाट चौक, कुशवाहा चौक का भ्रमण किया|

थाना अध्यक्ष ने सभी पूजा पंडालो को सीसीटीवी कैमरा लगाने, अपना अपना वालंटियर तैनात करने, डीजे बाजा नहीं बजाने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए तथा कहा कि जो भी असामाजिक तत्व पूजा एवं मेला में खलल डालना चाहते हैं .उनके संबंध में पूजा पंडाल व्यवस्थापक थाने पर सूचित करें. ऐसे लोगों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी|

फ्लैग मार्च में थाने के सभी सुरक्षा बल एवं पदाधिकारी अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, आरती कुमारी, मीता कुमारी, अर्जून मांझी, प्रवेश पासवान ,चौकीदार  आदि शामिल थे।

ये भी पढ़े…

गोरौल : चार लाख रुपये के खतिर 25 वर्षीय महिला की हत्या मामले मे परिजन ने थाना मे दिया आवेदन।

गोरौल : चार लाख रुपये के खतिर 25 वर्षीय महिला की हत्या मामले मे परिजन ने थाना मे दिया आवेदन।

रिपोर्ट,मनीष कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली