
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, रिपोर्ट – आकाशचंद्र वर्मा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में मंगलवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि शिविर में कुल 108 गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच किया गया। महिलाओं का हीमोग्लोबिन, एचआईवी, वजन सहित सभी आवश्यक परीक्षण किए गए। जांच के बाद आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की गोलियां सहित जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
डॉ. उपाध्याय ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, भारी वजन न उठाने और हरी सब्जी, फल, दूध, अंडा व पौष्टिक भोजन नियमित रूप से लेने की सलाह दी। साथ ही महिलाओं को निर्देश दिया गया कि वे गर्भावस्था के दौरान होने वाली तीन नियमित जांचों के लिए स्वास्थ्य केंद्र अवश्य आएं तथा प्रसव निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही कराएं, जहां प्रशिक्षित चिकित्सक एवं नर्सों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया जाता है। साथ ही प्रसव कराने पर माताओं को प्रोत्साहन राशि और सभी दवाएं निशुल्क उपलब्ध होती हैं।
इसी क्रम में स्वास्थ्य केंद्र में 51 महिलाओं का बंध्याकरण भी किया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से गर्भवती महिलाओं को शिविर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच हेतु स्वास्थ्य केंद्र आने के लिए प्रेरित करें।
शिविर के संचालन में चिकित्सा टीम से डॉ. एस.पी. उपाध्याय, डॉ. मनीषा, सतीश वर्मा तथा एएनएम किरण, गुंजन, हेमा, शांति, रेणु और मुन्नी ने सहयोग किया।
स्वास्थ्य केंद्र में जांच, दवा वितरण और प्रसव के लिए जागरूकता अभियान तेज
#Rajapakar #AashaWorker #PregnancyCare #JananiSurakshaYojana #HealthCamp #VaishaliNews #SatyamGramNews #ANCCheckup #PublicHealth #BiharHealth
ये भी पढ़े…
मुर्गी फार्म में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, लाखों के नुकसान का अनुमान
https://satyamgramnews.in/मुर्गी-फार्म-में-असामाजि/12/2025/09/20/29/26/satyamgramnewsrajapakar1/
मुर्गी फार्म में आगजनी, 3,500 मुर्गियों की मौत—लाखों की क्षति से किसान बेहाल
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली


