राजापाकर में शांति समिति की बैठक, जन्माष्टमी व चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण मनाने की अपील

 

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़ आकाशचंद्र वर्मा।थाना परिसर राजापाकर में बुधवार को जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम पर्व के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।

अध्यक्षता करते हुए थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं और किसी प्रकार के विवाद से बचें। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के साथ हांडी फोड़ने की परंपरा होती है, जिसमें दुर्घटना की आशंका रहती है। इसको देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई।

चेहल्लुम पर्व के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह मुहर्रम के 40 दिन बाद मनाया जाता है और इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। बैठक में मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों पर्व परंपरागत रूप से शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाते हैं।

थाना अध्यक्ष ने किसी भी संभावित विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की। मौके पर मुकेश पटेल, बैद्यनाथ कुमार, मनीष कुमार, सुमन कुमार, देवेंद्र सिंह, राम लखन सिंह, नीरज कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

#राजापाकर #जन्माष्टमी #चेहल्लुम #शांति_समिति #पुलिस #धर्मेंद्र_कुमार

ये भी पढ़े…

राजस्व महाअभियान की सफलता को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक

https://satyamgramnews.in/राजस्व-महाअभियान-की-सफलत/08/2025/13/20/15/05/satyamgramnewsrajapakar1/

 

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली