राजापाकर : स्नातक मतदाता मिलन समारोह का हुआ आयोजन |

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर, प्रकाश वर्मा। राजापाकर बाजार स्थित मथुरा प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में मंगलवार की देर शाम विधान परिषद के प्रत्याशी डॉक्टर विनायक गौतम के सम्मान में स्नातक मतदाताओं एवं जन सुराज के कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता मिलन समारोह आयोजित किए गए। समारोह की अध्यक्षता जितेंद्र वर्मा ने की जबकि संचालन समाजसेवी अविनाश कुमार एवं दीपक शर्मा ने किया।

जबकि व्यवस्था की कमान मुखिया मुकेश कुमार संभाल रहे थे। इसके पूर्व डॉक्टर विनायक गौतम को उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे जितेंद्र वर्मा ने कहा कि डॉक्टर विनायक उच्च कोटि के चिकित्सक होने के साथ-साथ अब उन्होंने समाज सेवा का संकल्प लिया है। ऐसे प्रत्याशी को विजयी बनाना हम सबों का कर्तव्य बनता है समाजसेवी अविनाश कुमार ने कहा कि जनसुराज से जुड़े होने को लेकर पार्टी ने उन्हें तिरहुत स्नातक प्रक्षेत्र से अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है।

मुखिया मुकेश कुमार ने कहा कि वह अन्य प्रत्याशियों की तुलना में वे उच्च कोटि के विद्वान हैं ही चिकित्सा के क्षेत्र में भी उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की है अब वे समाज की सेवा करना चाहते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र वर्मा अविनाश कुमार दीपक शर्मा मुखिया मुकेश कुमार प्रोफेसर संजय कुमार मोनू कुमार जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार शर्मा प्रोफेसर संजय कुमार मोनू कुमार राजकुमार सहनी धनंजय कुमार सिंह आदि ने उपस्थित लोगों से उन्हें मत पत्र संख्या तीन पर प्रथम वरीयता का मत देने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़े …

VAISHALI NEWS : संविधान दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन |

VAISHALI NEWS : संविधान दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली