सत्यम ग्राम न्यूज़ राजापाकर, प्रकाश वर्मा । अक्षय नवमी के अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं ने आंवला वृक्ष तले खिचड़ी बनाई। रविवार को प्रखंड के विभिन्न भागों में अक्षय नवमी पर परंपरागत रूप से श्रद्धालु महिलाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे खिचड़ी बनाई। इस संबंध में पंडित देवानंद तिवारी ने बताया कि आंवला वृक्ष के नीचे बनी खिचड़ी खाने से मनुष्य का जीवन स्वस्थ और मंगल दायक होता है। किसी प्रकार का रोग फटकता नहीं है। यह दिन र्श्रेष्ठ व शुभ माना जाता है।
राजापाकर के चित्रगुप्त नगर में दो स्थानों पर आंवला वृक्ष के नीचे खिचड़ी बनाकर प्रसाद रूप में भगवान विष्णु को चढ़ाया गया और फिर परिजनों के बीच बांटा गया। इस दिन श्रद्धालु महिलाएं सुख समृद्धि की कामना के साथ मन्नतें भी मागती हैं।
ये भी पढ़े …
VAISHALI NEWS : पांच दिन पूर्व से लापता अधेर व्यक्ति का शव तोड़ी के खेत से हुआ बरामद
VAISHALI NEWS : पांच दिन पूर्व से लापता अधेर व्यक्ति का शव तोड़ी के खेत से हुआ बरामद
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली