अवैध देशी शराब बरामद, बाइक जप्त, तस्कर भेजा गया जेल

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर।तीस लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार एएसआई मिथिलेश कुमार अपने सुरक्षा बलों के साथ संध्या गश्ती एवं वाहन चेकिंग अभियान में निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक काले-नीले रंग की हीरो ग्लैमर बाइक पर सवार व्यक्ति बिदुपुर से झखराहा गेट होते हुए महुआ की ओर अवैध देशी शराब लेकर जा रहा है।

पुलिस पनशाला चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी तभी उक्त बाइक पर सवार व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा। सुरक्षा बलों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम सतीश कुमार, पिता स्वर्गीय रामानंद राय, निवासी ग्राम बिदुपुर नया टोला थाना बिदुपुर बताया। पुलिस ने उसके पास से 30 लीटर देशी शराब और बाइक जब्त कर कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

#अवैधशराब #शराबतस्करी #बाइकजप्त #राजापाकरपुलिस #वैशाली #बिहारन्यूज़ #क्राइमन्यूज़ #देशीशराब #PoliceAction #तस्करगिरफ्तार

यें भी पढ़े…

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

https://satyamgramnews.in/पैगंबर-हज़रत-मोहम्मद-साह/09/2025/05/18/48/02/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief