आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकली जागरूकता रैली|

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से महा स्वीप दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।जिसमें मतदाताओं को मतदान के महत्व और लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका के संबंध में मतदाता जागरूकता पैदा करने, मतदान तिथियां पर मतदाताओं की अधिकतम उपस्थिति को प्रोत्साहित करने, चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम के तहत वोट की बात करने एवं मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया तथा अपने माता-पिता परिजनों को जो प्रदेश के बाहर रोजी-रोटी के लिए  रहते हैं उन्हें भी लोकतंत्र के इस महा पर्व में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।र इस जागरूकता अभियान के तहत राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 13 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के द्वारा भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।जो वार्ड के विभिन्न गांव ,टोलो, मोहल्लों में घूम कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।कार्यक्रम में शामिल सेक्टर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ,सेविका सुधा देवी, पीआरएस उत्तरी पंचायत, किसान सलाहकार रामदयाल राय,  विकास मित्र सरिता कुमारी, आशा जलसी देवी, सीता देवी, खुशबू देवी, राजेश राम |

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief