आम जनों को दी गई एक जुलाई से लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून की जानकारी |


सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो,वैशाली :
थाना परिसर राजापाकर में थाना क्षेत्र के सभी पंचायत के मुखिया, सरपंच, बुद्धिजीवी, समाजसेवी,गणमान्य लोगों दी गई।मौके पर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह द्वारा लोगों को पूरे देश में 1 जुलाई से लागू 3 नए आपराधिक कानून की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।लोगों को बताया गया कि आप देश के किसी भी क्षेत्र में रहते हैं कोई घटना होती है तो उसका ऑनलाइन केस का आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन कि सुविधा होने से आप अपने केस नंबर की पूरी जानकारी घर बैठे ले सकते हैं। उन्हें थाने का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा।सभी पुलिस कार्यालय को ऑनलाइन जोड़ दिया गया है जिससे सभी लोगों को काम करने में सहूलियत होगी।सात साल के कम सजा वाले केस में संलग्न लोगों को थाने से ही बेल मिलेगी। अब जिले में ही फॉरेंसिक जांच की व्यवस्था की गई है जो कि किसी भी थाना क्षेत्र में घटना होने पर तुरंत पहुंचकर घटना की जानकारी करेगी। पहले मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम आकर जांच करती थी। कोई भी एफआईआर दर्ज करने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा जांच कर ही पुलिस पदाधिकारी प्राथमिक की दर्ज करेंगे।केस होने के बाद सभी कार्यों का समय सीमा निर्धारित कर दिया गया है। इस समय सीमा में पुलिस पदाधिकारी को कार्य करने होंगे।

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य  को कानून का हिस्सा बनने  से मुकदमों का जल्दी से निपटारे का रास्ता आसान होगा।अब पुलिस पदाधिकारी की लेट लतीफी नहीं चलेगी। नए कानून में तय सीमा में एफआईआर दर्ज करना और उसे अदालत तक पहुंचना सुनिश्चित किया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत शिकायत मिलने पर 3 दिन के अंदर केस दर्ज करनी होगी ।वही तीन कानून से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई। कार्यक्रम समाप्ति उपरांत जन मन गण…. राष्ट्रीय गीत गया गया।

मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, एस आई मीता कुमारी, सुनील कुमार यादव, आरती कुमारी, वही जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोगों में जिला मुखिया संघ अध्यक्ष मजे लाल राय, प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह, तपसी प्रसाद सिंह, मुकेश पटेल, संजय राम ,सुबोध पटेल, अजय सिंह, जयपत सिंह ,अर्जुन सिंह त्यागी, महेंद्र गुप्ता, डॉक्टर हरी लाल राय, सीताब भगत, अमरनाथ भगत, फकीरा सिंह, उपेंद्र राय सहित अनेक लोग शामिल हुए।

तीन नए आपराधिक कानून के विरोध में भाकपा माले ने निकाला ..