उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोकआस्था का महापर्व छठ सम्पन्न

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाश चंद्र वर्मा। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के वातावरण में संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस व्रत के अंतिम दिन छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने पूरी रात लोकगीतों और भजनों में समय व्यतीत किया। मंगलवार की भोर में ही महिलाएं सूप और बांस से बने दौरा में पूजन सामग्री लेकर घाटों की ओर चल पड़ीं।

प्रखंड क्षेत्र के जाफरपट्टी, बाकरपुर, डुमरी एवं सरसई पोखर सहित विभिन्न छठ घाटों पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। व्रतियां कमर तक जल में खड़ी होकर सूर्य देव के उदय की प्रतीक्षा करती रहीं।

जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य की पहली किरणें दिखाई दीं, मंगल गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने दूध और जल से अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे के निर्जला उपवास को संपन्न किया।

#Tag: #ChhathPuja #Rajapakar #LokAastha #SuryaUpasana #BiharNews #AkhileshKumar #RajapakarUpdate

ये भी पढ़े….

जिले में श्रद्धा व भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व ।

https://satyamgramnews.in/भेरौखड़ा-सहित-सभी-जगहों-प/10/2025/28/09/30/38/sgnnpatepur3/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief