सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर : मुख्यालय स्थित बेलकुंडा चौक से राजापाकर योगी स्थान से पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय को जाने वाली सड़क में योगी स्थान पर बने पूर्व के पूल को एक साल पहले ठेकेदार द्वारा तोड़ दिया गया। लेकिन साल भर बीतने के बाद भी आज तक पुल नहीं बन पाया। बताते चलें कि पुल निर्माण निगम द्वारा यह पुल बनाया जा रहा है जिसके हरिनारायण राय संवेदक हैं।
विदित हो कि पूर्व में यह पुल ईंट का पिलर देकर बनाया जाना था। लेकिन लोगों के विरोध के बाद सभी काम गिट्टी बालू सीमेंट पर बनाए जाने पर सहमति बनी। फिर इसका दूसरा एग्रीमेंट बनाने के लिए पुल निर्माण निगम के पास भेजा गया। लेकिन साल भर बीतने के बाद भी आज तक एग्रीमेंट बना नहीं नतीजतन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश द्वारा भी कई बार पुल निर्माण निगम के अभियंता से बात की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला गया। योगी स्थान स्थित इस पुल से राजापाकर बाजार अनुमंडल मुख्यालय महुआ बिदुपुर प्रखंड के चकसिकंदर की ओर लोग जाते हैं ।लेकिन पुल के अभी तक नहीं बनने से लोगों को काफी दूरी तय कर दूसरे मार्ग से अपने गंतव्य स्थान की ओर आना जाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
स्थानीय ग्रामीण प्रेम कुमार यादव उमाकांत राय मदन कुमार रामजी साह लाल बाबू राय रामचंद्र सिंह आदि ने जिला पदाधिकारी से शीघ्र पुल निर्माण निगम को पुल का निर्माण करने का निर्देश देने की मांग की है ।ताकि लोगों को आने-जाने में हो रही भारी परेशानी से निजात मिल सके।
ये भी पढ़े …
चेहरा कलां : प्रखंड क्षेत्र के हर हिस्सों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शारदीय नवरात्रा हो गया शुरू।
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली