
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्रांगण में गोरौल डेवलपमेंट एंड वेलफेयर संस्थान के तत्वाधान से किया गया वृक्षारोपण |
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता गोरौल : प्रखंड के कटरमाला पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्रांगण में आज मंगलवार को गोरौल डेवलपमेंट एंड वेलफेयर संस्थान के तत्वाधान से वृक्षारोपण किया गया जिसमें अनेक फलदार पौधे के साथ छाया देने वाले पौधा लगाया गया|
संस्थान के डायरेक्टर सामाजिक एवं जनहित के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले रंजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के व्यवस्थापक कुमुद रंजन,वार्डन डॉलीमैम, शिक्षक अखिलेश कुमार सहित विद्यालय के अनेक शिक्षकगण, छात्राओं की मौजूदगी में वृक्षारोपण प्रांगण के चारों तरफ किया गया, इस अभियान में शामिल होने वालों में डॉ अनिल कुमार, सुरेंद्र चौरसिया, चंद्रशेखर पटेल, बलवीर सिंह, पत्रकार अमरेश कुमार,शिवजी कुमार, कुंदन चौरसिया, अशोक ठाकुर, शिव शंकर व्यास, देवनारायण भगत,शिवचंद्र चौरसिया मौजूद रहे|

इस अवसर पर रंजीत सिंह ने कहा ग्लोबल वार्मिंग हमारे हिम ग्लेशियरों को तेजी से पिघला रहा है। यह धरती के साथ-साथ इंसानों के लिए भी बेहद हानिकारक है। ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करना काफी चुनौतीपूर्ण है; लेकिन वृक्षारोपण से इस चुनौती से निपटा जा सकता है,कुमुद रंजन जी ने कहा पेड़ हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। अधिक वृक्षारोपण से ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी, और ऐसे महान कार्यों के लिए उन्होंने सभी को आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया!