
नबालिग से आभूषण ठगी कर बेचने के आरोप लगा थाना में महिला ने दिया आवेदन|
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, गोरौल। थाना क्षेत्र के गोरौल गांव में एक विधवा महिला का आभूषण उसके नवालिंग पुत्र से ठग लेने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीड़िता ममता देवी ने मंगलवार को थाने में आवेदन देकर बताया है कि वह एक गरीब विधवा है। उसके मंदबुद्धि पुत्र से गोरौल बाजार स्थित दुकानदारों ने सोने का टिका, नथिया, हनुमानी , नाक का नथिया, कान का झुमका,मंगलसूत्र ,पायल सहित अन्य आभूषण जो पीड़िता को विवाह के समय उपहार स्वरूप मिला था।
सभी आभूषण को उसके पुत्र सन्नी कुमार से बहला फुसला कर ठग लिया। पूछताछ करने गोरौल बाजार स्थित दुकान पर गया और सभी जेवर को वापस करने को कहा तो दोनों ने मिलकर भद्दी भद्दी गाली देते हुय मारपीट किया और बाल पकड़कर पटक दिया। इस मामले में दुकानदार अनील साह एवं प्रकाश साह को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की आवेदन मिला है। जांच कराई जा रही है. उसके वाद कारवाई किया जायेगा।