
सत्यम ग्राम न्यूज़ , वैशाली : जिले के राजापाकर प्रखंड स्थित पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय, राजापाकर में बीते शनिवार की देर रात तक काव्य की बहती गंगा में लोग डूबते-इतराते रहे l मौका था हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित जश्न-ए-हिंदी कार्यक्रम का l कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने किया था।
कार्यक्रम का उदघाटन करते पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हमें इसकी आवश्यकता है, हिंदी है हम वतन..l कवि सम्मेलन का दौर कवयित्री रेणु शर्मा की सरस्वती वंदना से शुरू हुआ l प्रथम काव्य पाठ का स्वर जैसे ही जिले के प्रसिद्ध कवि एवं शिक्षक अनिल कुमार मितभाषी के कंठ से नि:संत हुआ कार्यक्रम स्थल तालियों से गुंज उठा l ” कवि श्री मितभाषी ने समाज की बिगड़ती संस्कृति की ओर इशारा करते अपनी काव्य रचना ‘ सभ्यता संस्कृति की अब मिट रही पहचान,उसे हम भूल रहे हैं,उसे हम भूल रहे हैं ‘ के मुखरे वाली पंक्ति को गेय रुप में उद्धृत की वैसे ही तालियों की बरसात होने लगी l
मंत्री श्री यादव सहित दर्शक दीर्घा में बैठे काव्य प्रेमी वाह! वाह! कर थक नहीं रहे थे l कवि कवयित्री सरस्वती सिंह ने श्रृंगार रस की कविता प्रस्तुत कर पूरे वातावरण में महक बिखेर दी। संचालन कर रहे कवि प्रीतम कुमार झा ने देश भक्ति की भावना से ओतपोरत कविता पाठ कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। कवयित्री रेणु कुमारी ने अपनी रचनाओं से प्रभावित किया। कवि आशुतोष ने सुंदर कविता सुनाई कवित्री बबीता सिंह ने अपनी कविता से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि मेदनी कुमार मेनन ने” देश वेला चंपा से कहे सुनले बहना ..कवि गोविंद वल्लभ ने सम्मेलन में जान डाल दी। इन सबों की कविताओं की बहती गंगा में लोग डूबते-इतराते रहेl
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी द्वारा किया गया था l व्यवस्थापकों में राजेश कुमार एवं पप्पू कुमार सिंह थे। मौके पर मंत्री श्री यादव के हाथों कवियों और कवयित्रियों को शाल ओढाकर और बुके देकर सुचित्रा चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया था।
ये भी पढ़े …
बलिगांव : खोवाजपुर गांव में हुआ लाखों रुपए की सामग्री सहित नगद की चोरी
बलिगांव : खोवाजपुर गांव में हुआ लाखों रुपए की सामग्री सहित नगद की चोरी
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली