कुशवाहा चौक पर राजद कार्यालय का हुआ विधिवत उद्घाटन।

प्रखंड मुख्यालय के कुशवाहा चौक पर राजद कार्यालय का विधिवत हुआ उद्घाटन


राजापाकर : प्रखंड मुख्यालय के कुशवाहा चौक पर सोमवार को राजद के प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उदघाटन पैक्स अध्यक्ष चंद्रकिशोर निषाद , हरिचरण सहनी, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय ,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ गोलू ,तपसी प्रसाद सिंह, राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव आदि लोगों ने ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से महागठबंधन के प्रत्याशी शिवचंद्र राम की जीत लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की गई।कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि बूथ कमेटी को मजबूत करें एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार प्रसार कर लोगों को तीन नंबर पर बटन दबाने के संबंध में पंपलेट के माध्यम से लोगों को समझाएं।वही कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का पंपलेट वितरण करें।कार्यक्रम का संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय ने किया ।मौके पर उपस्थित रजत कार्यकर्ताओं में तपसी प्रसाद सिंह , मंजेलाल राय, कमरे आलम, शंभू नाथ राय, सुबोध पटेल ,अनिल कुमार , गुड्डू राय,  अभिषेक शर्मा उर्फ गोलू, विजय कुमार विद्यार्थी,   बिपिन सिंह,  अनिल सहनी सहित दर्जनों महागठबंधन कार्यकर्ता शामिल है।