गुजरात में काम कर रहे युवक की संदिग्ध मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां (वैशाली)। गुजरात के अहमदाबाद स्थित हिमालया फोरवेज़ निर्माण कंपनी में काम करने गये 22 वर्षीय अंकित कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव चकौलिया में कोहराम मच गया।

कटहरा थाना क्षेत्र के चकौलिया गांव निवासी आनंद राम का पुत्र अंकित एक माह पूर्व अपने मौसा मनीष कुमार की पहल पर उक्त कंपनी में सड़क निर्माण कार्य के लिए गया था। सोमवार को कंपनी प्रबंधन ने परिजनों को अंकित की मौत की सूचना दी।

पिता आनंद राम ने अहमदाबाद से पोस्टमार्टम कराने के बाद बेटे का शव गांव लाकर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया।

परिजनों ने बताया कि कंपनी की ओर से मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन परिवार का आरोप है कि अंकित ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। उनका कहना है कि महज एक माह पहले काम पर गया युवक आत्महत्या क्यों करेगा, यह बात समझ से परे है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

#वैशाली #चेहराकलां #कटहरा #चकौलिया #गुजरात #अहमदाबाद #हिमालया_फोरवेज #सड़क_निर्माण #संदिग्ध_मौत #हत्या_या_आत्महत्या #पोस्टमार्टम #परिजनों_का_आक्रोश #बिहार_खबर

यें भी पढ़े…

राजापाकर में 7 सितंबर को महागठबंधन का महापंचायत

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-7-सितंबर-को-मह/08/2025/28/22/46/59/satyamgramnewsrajapakar1/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief