
गोरौल के आदित्य राज ने जे ई ई मैंस में 99.3 % मार्क्स लाकर प्रखंड मान बढ़ाया।
सत्यम ग्राम न्यूज़,संवाददाता,गोरौल । इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षा को पास करना जितना कठिन है उतना ही मान सम्मान बढ़ाने वाला भी है। इन परीक्षाओं की तैयारी केवल एक विद्यार्थी ही नहीं करता है बल्कि उसका पूरा परिवार उसके साथ शामिल रहता है। आईआईटी- एनआईटी में नामांकन एवं पढ़ाई का शौक रखने वाले विद्यार्थी दिन रात मेहनत करते हैं ।लाखों विद्यार्थियों में से कुछ विद्यार्थी सौभाग्यशाली होते हैं जिनका नामांकन भारत के उच्च रैंकिंग वाले इंजीनियरिंग कॉलेज में हो पता है ।इन्हीं में से एक विद्यार्थी है गोरौल प्रखंड के गोरौल नगर पंचायत निवासी अमलेश कुमार के पुत्र आदित्य राज ।
आदित्य राज को जे ई ई मैंस में 99.3 परसेंटाइल मार्क्स आया था। इसी के फलस्वरुप आदित्य का नामांकन देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज आईआईटी कानपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में हो पाया ।आदित्य का शिक्षा दीक्षा बोकारो के चिन्मया विद्यालय से हुआ है। आदित्य के पिता रेलवे में स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत है।गोरौल रेलवे स्टेशन से पश्चिम स्थित आदित्य के आवास पर उसके रिजल्ट आने के बाद से खुशी का माहौल था ।सभी को कॉलेज में नामांकन का इंतजार था।
आदित्य की सफलता से उसके चाचा विनोद कुमार, कुमोद कुमार के अलावा पड़ोसी डॉक्टर प्रेम ,सिद्धार्थ कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य ने खुशी जाहिर किया है।वही पूर्व जिला पार्षद व नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद धन्मंती देवी, जिला पार्षद रूबी कुमारी , व्यवसायी संतोष कुमार सिंह चौहान ,बैकुंठ कुमार,मुकेश कुमार,सुरेश प्रसाद सिंह, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, प्रणव कुमार, राकेश कुमार गुप्ता सहित अन्य ने बधाई संदेश देते हुए कहा की आदित्य की सफलता से अन्य बच्चों को प्रेरणा मिलेगी ।
ये भी पढ़े…
मृतक के परिजनों से मिलने पहुँचे रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा