गोरौल :   गोरौल बाजार से पुलिस ने एक वांटेड अपराधी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल |

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल : बुधवार को  रात्रि में  गोरौल बाजार से पुलिस ने एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके पास से एक देशी कट्टा के साथ दो कारतूस भी बरामद किया गया है. इस सम्बंध में अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुय बताया है कि बुधवार को देर रात्रि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि गोरौल बाजार में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है. वहा पहुचा तो पुलिस गाड़ी को देख एक व्यक्ति भागने लगा,जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये अपराधी की पहचान जिले के ही कटहारा थाना क्षेत्र के बकसामा गांव निवासी विजय कुमार शर्मा के रूप में किया गया है. जब उसकी तलासी लिया गया तो उसके कमर से देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस जप्त किया है|

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की पकड़ाये व्यक्ति पर सकरा थाना, मजफ्फरपुर रेल थाना के अलावे कई थानों में लूटपाट से सम्बंधित मामला दर्ज है. यहां भी दो वर्ष पूर्व उसपर मामला दर्ज है. वह कई वार जेल भी जा चुका है|

ये भी पढ़े …

राजापाकर : प्रखंड स्तरीय जन सुराज कार्यकर्ताओं की हुई बैठक सम्पन्न |

राजापाकर : प्रखंड स्तरीय जन सुराज कार्यकर्ताओं की हुई बैठक सम्पन्न |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR