गोरौल : प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धापूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मटकाफोर प्रतियोगिता
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मटकाफोर प्रतियोगिता में युवाओ की टोली |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल : प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धापूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस पर्व के अवसर पर कई परिवारों ने भगवान सत्यनारायण पूजन-पाठ किया। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा उपवास रखकर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना की गयी।वहीं महिला एवं बच्चे ग्रामीण झूला पर श्रीकृष्ण के विभिन्न कृत्यों पर आधारित गायन में झूला पर मस्त रहे।

दूसरी ओर देर शाम मटकाफोर का इनामी प्रतियोगित का भी आयोजन हुआ।सोंधो डीह के शिव मंदिर परिसर में देर शाम मटकाफोर इनामी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार ने किया। शर्त पर आधारित इस कार्यक्रम के विजेता टीम को 7051 रुपये की राशि आयोजकों की ओर से प्रमुख ने दी।

आयोजक टीम के अध्यक्ष श्यामकिशोर के निर्देशन में शेखर राय, मनीष कुमार,रवि,कन्हैया सहयोग किया जबकि स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रमेश गुप्ता,पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सहयोग  प्रदान किया।

ये भी पढ़े ..

वैशाली : राजापाकर थाना अन्तर्गत हत्याकांड के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

वैशाली : राजापाकर थाना अन्तर्गत हत्याकांड के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR