सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर : थानाअंतर्गत हत्याकांड के तीन नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार विगत 3 नवंबर 2021 को राजापाकर दक्षिणी वासी कुशेश्वर सिंह की हत्या दुश्मनी के कारण उनके गांव के ही कुछ लोगों द्वारा लाठी डंडे एवं रोड से पीट कर हत्या कर दी गई थी।
इस संदर्भ में राजापाकर थाना कांड संख्या 297 में 302 सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी उनके घटित घटना में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं अन्य अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन अभियुक्तों राजकरण सिंह अशोक कुमार उर्फ पप्पू एवं शिवचंद्र सिंह को जेल भेजा गया था
घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है इसमें में शामिल तीन अभिक्तों में से दो अभी राजकरण सिंह एवं अशोक कुमार और पप्पू द्वारा रिकॉल जमा करने पर दोनों को रिहा कर दिया गया बचे एक अभियुक्त शिवचंद सिंह को जेल की हवा खानी पड़ी।
ये भी पढ़े..
*सड़क दुर्धटना में ग्रामीणचिकित्सक के सोलह वर्षीय पुत्र की मौत*
*समाचार /विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनने के लिए दूरभाष +91 9931084637 पर सम्पर्क कर सकते है -धन्यवाद*
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली