गोरौल : शराबी का विरोध करना पड़ा एक दम्पति को महंगा, मारपीट कर किया जख्मी ।

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल । थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव में एक दम्पति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस सम्बन्ध में राजू चौधरी के द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी में बताया गया है कि उसके बगलगीर शराब पीकर गाली गलौज करते रहता है ।

मना करने पर शराबी की पत्नी ने रड से सर पर मार कर बुरी तरह जख्मी कर दी । इतना ही नहीं उसके पत्नी को भी बाल पकड़ कर घसीट दिया। इस मामले में सिकंदर सिंह, रविन्दर सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

ये भी पढ़े…

गोरौल : एक दम्पति सहित तीन लोग मारपीट मे जख्मी,प्राथमिकी दर्ज।

https://satyamgramnews.in/goraul-एक-दम्पति-सहित-तीन-लोगों/10/2024/14/19/48/27/sgngoraul/

रिपोर्ट : मनीष कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR