
गौरौल, सत्यम ग्राम न्यूज़: वैशाली पुलिस ने बीते 19 फरवरी को गौरौल थाना के गोढिया में पी एन बी के सी एस पी लूटकांड में शामिल मुख्य अपराधी को वाइस हजार रुपये के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
गिरफ्तार अपराधी नारायणपुर वेदौलिया गांव निवासी मुनचुन राम के पुत्र चन्दन कुमार बताया गया है। जिसकी जानकारी देते हुये गौरौल थाना पर महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने प्रेस वार्ता के दौरान बतायी कि बीते 19 फरवरी को गोढिया स्तिथ पी एन बी का सी एस पी में लूट हुआ था।
हलाकि पुलिस उसी दिन त्वरित कारवाई करते हुए कांड में शामिल तीन अपराधी को एक पिस्टल और लूट के पच्चीस हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।पुलिस छापेमारी के दौरान एक अपराधी चन्दन कुमार भागने में सफल रहा था।
जिसे पुलिस ने उसी लूट कांड के 22 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का अनुसन्धान जारी है। प्रेस वार्ता के दौरान महुआ अंचल पुलिस निरीक्षक सतेंद्र कुमार ,थानाध्यक्ष रौशन कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सहित अन्य उपस्तिथ थे।
ये भी पढ़े…
मूल अति पिछड़ा समन्वयन समिति की बैठक।