
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखण्ड मुख्यालय के शनिचर हाट के समीप प्रति वर्ष मां शारदे की प्रतिमा का निर्माण कर बिक्री किया जाता है ।
गोरौल प्रखंड के इस्माइलपुर पंचायत के अशोक पंडित अपने भाई मुकेश पंडित के साथ मिलकर इस वर्ष प्रतिमा का निर्माण कर रहे है । अशोक पंडित बताते है की आज से लगभग 40 वर्ष पूर्व जब वह 10 वर्ष के थे तभी से अपने दादा एवं पिता के साथ माता सरस्वती के मूर्ति निर्माण के लिए राजापाकर आते रहे हैं।
उनके दादा स्वर्गीय पलटनी पंडित का देहांत हो चुका है एवं उनके पिता गनौर पंडित बीमार है इसलिए इस वर्ष अपने भाई मुकेश पंडित के साथ मिलकर मूर्ति निर्माण कार्य को किया है ।
अर्जुन पंडित बताते है की डिमांड के अनुसार इस वर्ष 1.5 फीट से 7.5 फीट तक की प्रतिमा बनाई गई है । प्रखण्ड क्षेत्र विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों विभिन्न चौक चौराहों एवं गांव कस्बों में इस वर्ष 3 फरवरी को सरस्वती पूजा मनाया जाएगा।जिसको लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है मूर्तिकार भी मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
ये भी पढ़े…
शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन।
https://satyamgramnews.in/शिक्षकों-के-पांच-दिवसीय-प/01/2025/31/18/54/17/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली