चेहराकलां:खेत में ट्रेक्टर से रौदनें मामले एक अधेर की मौत के बाद पुलिस नें 13 नामजद अभियुक्त की हुईं गिरफ्तारी, भेजा गया जेल।

चेहराकलां( वैशाली ) सत्यम ग्राम न्यूज़ । भूमि विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ श्रवण पंडित की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के तहत 13 लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा है। जिसमें 08 महिला व 05 पुरुष शामिल है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटनास्थल से एक तलवार बरामद कर जब्त की गई थी।

शुक्रवार को डीएसपी सुरभ सौरभ ने कटहरा थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी पूनम देवी के बयान पर 22 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। जिसमें 12 पुरुष तो 10 महिलाओं का नाम शामिल है। गिरफ्तारी में पुरूष मनोज, रमेश,भरत,विक्की, रविकिशन तो महिलाओं में सुनीता,काजल, फूलझड़ी, खुशबू,संगीता,सुधा,संगीता-2,एवं रूचि उर्फ खुशबू शामिल है।

मालूम हो कि बीते गुरुवार की दोपहर कटहरा थाने के शाहपुर गौस उर्फ मजियां गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट के बीच ट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ किसान श्रवण पंडित की हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़े…

जमीनी विवाद में खेत में ही ट्रैक्टर से युवक क़ो रौंदा,मौत।

https://satyamgramnews.in/चेहराकलां-जमीनी-विवाद-मे/02/2025/20/20/28/50/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief