चेहराकला : रुसुलपुर फतह से शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार , भेजा गया जेल |

गिरफ्तार शराब कारोबारी धीरेन्द्र सहनी |

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां : कटहरा थाना पुलिस ने रसूलपुर फतह गांव में गुप्ता सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 16 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा साथी कारोबारी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. पुलिस ने गिरफ्तार कारोबारी रसूलपुर फतह गांव निवासी रामसेवक सहनी के पुत्र धीरेन्द्र कुमार को रविवार को जेल भेज दिया है|

इस मामले में कटहरा थाना अध्यक्ष शशीकांत प्रसाद ने बताया कि कटहरा थाना में तैनात एसआई रामबाबू सहनी के बयान पर दो कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. कटहरा थाना पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर रसूलपुर फतह गांव निवासी धीरेन्द्र कुमार के घर पर छापेमारी की थी. जहां 16 बोतल में लगभग 6 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी धीरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया हैं. वहीं दूसरा साथी भागने में सफल हो गया. जिसकी पहचान कर ली गई हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं.

वहीं दूसरी ओर कटहरा थाना पुलिस ने कटहरा कांड संख्या 432/24 के आरोपी रसूलपुर फतह गांव निवासी योगी साह के पुत्र सुन्दर साह एवं कटहरा कांड संख्या 50/20 के आरोपी अबाबकपुर गांव निवासी गेना राम के पुत्र लखींद्र राम को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है|

ये भी पढ़े …

राजापाकर : पटना में छात्रों पर हुए अत्याचार के विरोध में एआईएस एफ का प्रदर्शन |

राजापाकर : पटना में छात्रों पर हुए अत्याचार के विरोध में एआईएस एफ का प्रदर्शन |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief