
सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। प्रखंड के रानीपोखर चौक स्थित जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सज्जन के आवास पर प्रखंड के जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जदयू के वरिष्ठ बुजुर्ग नेता सच्चिदानंद शर्मा ने की व संचालन प्रखंड प्रवक्ता रामऔतार साह ने किया।मौके पर पार्टी के दर्जनों पुराने कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार दास उपस्थित हुए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2 साल बाद पुरानी साथियों की बैठक हुई है। सभी लोगों ने जदयू के संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। वहीं कहा कि राजापाकर प्रखंड में जदयू संगठन का कोई चीज नहीं है। पुराने साथियों की अवहेलना की जा रही है। सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि पुराने साथियों की एक टीम बनाकर मुख्यमंत्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे। इसकी जवाबदेही प्रदेश महासचिव अनिल दास को दी गई।
वहीं बैठक में तिरहुत स्नातक उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। सभी उपस्थित साथियों को फार्म उपलब्ध कराया गया और ज्यादा से ज्यादा फॉर्म भरकर पार्टी उम्मीदवार अभिषेक झा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया गया। पुराने साथियों ने एकजुट होकर कहा कि वे नई संगठन के नेतृत्व में कार्य नहीं करेंगे।
बैठक में नागेंद्र प्रसाद, सिंह संजीव कुशवाहा ,अमरनाथ सिंह, अजीत सिंह ,महावीर सिंह ,रामप्रवेश शर्मा, अरुण पटेल ,ब्रह्मानंद पाटिल, टुनटुन राम, शिव प्रसाद सिंह, संजीव कुमार ,सुबोध झा, सुनील चौरसिया, डॉक्टर सुमंत कुमार, अनिल कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली