गोरौल : दो बच्चे की माँ प्रेमी के साथ पकड़ाई, पंचायत ने पति के घर जाने को महिला की राजामंदी, ममला थाना तक पहुंचा |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल : मंगलवार को देर रात्रि थाना पर उस समय असमंजस की स्थिति उत्पन्न  हो गयी जब, दो बच्चे की माँ दो बच्चे के पिता के साथ पकड़ाकर थाने आयी. साथ ही उसका पति एवं प्रेमी की पत्नी भी थाने पर आ धमके  . फरार महिला के प्रेमी और पति उसे अपने अपने साथ ले जाने के लिये पुलिस के सामने दावे पेश कर रहे थे |

हालांकि महिला को 6 वर्ष का एक, 4 वर्ष का दूसरा पुत्र है . वही उसके प्रेमी को भी दो बच्चा है. मामले के सुलझाने के लिये प्रमुख मुन्ना कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह , शिवम कुमारी सहित अन्य पुलिस कर्मी लगे हुय थे. मालूम हो कि मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत लदवरिया गांव निवासी अजय पासवान की शादी 8 वर्ष पहले जिले के राजापाकर थाने के बेलकुंडा गांव में हुआ था. शादी के बाद दो पुत्र भी हुआ. इसी क्रम में वह कमाने के लिये मुंबई चला गया और लौटने में कई महीने लग गये|

इसी बीच उसकी पत्नी गोरौल थाने के विशुनपुर अरड़ा गांव निवासी दो बच्चे के पिता रंजन सहनी से प्रेम कर बैठी और दो सप्ताह पहले बच्चे को लेकर घर छोड़कर भाग गयी. जब अजय को पता चला कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई तो वह मुंबई से घर लौटा और पत्नी से मोबाईल  पर सम्पर्क कर उसे प्रेमी के साथ अरड़ा गांव में बुलाकर पंचायत करवाया |

पंचायत के दौरान पति एवं प्रेमी में कहासुनी होने लगी जिसके वाद 112  नम्वर पर  पुलिस को सूचना दिया गया | सुचना पर पहुंची  पुलिस ने सभी को पकड़कर थाने लाया| इस बात की जानकारी मिलते ही प्रेमी रंजनजा सहनी  की पत्नी भी अपने दोनों बच्चे को ले थाने पहुची. थाने पर दोनों पति उसे ले जाने को तैयार थे, लेकिन महिला ने थाने पर पाला बदलते हुय प्रेमी के साथ जाने पर अड़ गयी. उपस्थित लोगों ने महिला को समझा बुझाकर पहले पति के साथ जाने को राजी कर लिया.

वही अजय पासवान  के चेहरे पर पुनः पत्नी प्राप्त होने की खुशी झलक रही थी. तो दूसरी तरफ उसके पत्नी के चेहरे पर प्रेमी से अलग होने का गम साफ दिख रहा था. सवसे ज्यादा खुशी प्रेमी रंजन सहनी  की पत्नी को हो रही थी उसने बताई  की हमारा घर लूटते लूटते बच गया|

ये भी पढ़े ..

BIHAR NEWS : भारतीय झंडा संहिता क़्या हैँ. कार या वाइक पर झंडा लगाना कानूनी वैध या अवैध ?

BIHAR NEWS : भारतीय झंडा संहिता क़्या हैँ. कार या वाइक पर झंडा लगाना कानूनी वैध या अवैध?

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR