राजापाकर : ­तीन दिवसीय शिक्षक दिवस समारोह हुआ सम्पन्न ।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। राजापाकर स्थित एएनएम जी एम एम पारा मेडिकल के चिकित्सकों छात्र-छात्राओं एवं‌ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। तीन दिवसीय शिक्षक दिवस समारोह का शनिवार को समापन हो गया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर श्रीप्रकाश उपाध्याय व संचालन डॉ सुबोध चंद्रा ने करते हुए कहा की डॉक्टर सरपल्ली राधाकृष्णन के विचारों को अंगीकृत करते हुए अपने जीवन को संवारने का प्रयास करें। वे शिक्षक दार्शनिक और कई पुस्तकों के लेखक भी रहे हैं आज उनके विचारों को अपनाना समय की जरूरत है।

मौके पर डॉक्टर मनीषा सहित पैरामेडिकल के डॉक्टर रतन कुमार डॉक्टर ई अहमद स्वास्थ्य कर्मी आकृति प्रधान लिपिक वशिष्ठ प्रसाद सिंह आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।इसके साथ ही शनिवार को शिक्षक दिवस का समापन हो गया।

ये भी पढ़े….

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-शिक्षक-दिवस-के-र/09/2024/05/17/04/14/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली