सत्यम ग्राम न्यूज़ ,गोरौल : थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक भृगुनाथ सिंह को सेवा निवृति के बाद शनिवार को देर शाम विदाई दिया गया. वे 38 वर्षो तक पुलिस बल में सेवा देने के बाद बीते शुक्रवार को सेवानिवृत हुए है. प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार ने उन्हें माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित करते हुये कहा कि ये एकअच्छे कुशल पुलिस कर्मी थे. इनके मिलनसार स्वभाव के सभी कायल थे. एक फोन पर हर समय हर जगह उपस्थित रहते थे|
वही थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने उन्हें अंग बस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित करते कहा कि ये एक कर्तव्य परायण पुलिस पदाधिकारी थे. इनकी कमी हमेशा खलेगा. अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने के भी उन्हें श्रीमद्भागवत गीता देकर सम्मानित करते हुय कहा कि इसके साथ कई महीनों तक काम करने का मौका मिला. विधि व्यवस्था हो या अनुसंधान हर कार्य को ये पूरे लग्न से करते थे.ही|
आम जनता के सेवा में लगे रहना इनका स्वभाव था. इनकी कमी खलेगी. इनके अनुभवो के फायदा हमलोगों को काफी मिला है. विदाई समारोह में अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह, शैलेन्द्र कुमार, जयराम तिवारी , रमेश प्रसाद सिंह, रोहीत झा, स.अ. नी उमाकांत सिंह , महेश सिंह के अलावे त्रिविक्रम सिंह,अशोक सिंह,रवि सहित अन्य लोग उपस्थित थे|\
ये भी पढ़े …
गोरौल : बीते रात्रि टेंट हाउस समेत दो दुकान में लगी आग; 25 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख |
गोरौल : बीते रात्रि टेंट हाउस समेत दो दुकान में लगी आग; 25 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख |