गोरौल : बीते रात्रि टेंट हाउस समेत दो दुकान में लगी आग; 25 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख |

गोरौल / वैशाली (सत्यम ग्राम न्यूज़ ) : गोरौल थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव में गुरुवार की देर रात्रि तीन दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर भष्म हो गया है. बताया गया है कि पंचायत के ही रामा ठाकुर की फर्नीचर दुकान में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते विकास कुमार का टेंट हाउस एवं सत्य नारायण कुमार के दवा दुकान में भी आग लग गयी. स्थानीय लोगो ने बोरिंग पम्प सेट की सहायता से आग पर काबू पाया |

.हलाकि कुछ देर बाद  अग्निशामक गाड़ी भी घटना स्थल पर पंहुचकर आग पर काबू पाने में लोगो की मदद की है | इस अग्निकांड में पलंग, सोफा, टेबुल,कुर्शी, जरनेटर, विभिन्न कंपनियों की दवा सहित लगभग 25 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी है. समाचार संकलन करते समय  तक पीड़ित लोगों को किसी भी तरह की सरकारी सहायता मुहैया नही कराया गया है |

ये भी पढ़े …

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR