दिल्ली : होटल संचालक ने ग्राहक से मारपीट कर जबरन पैसा एटीएम,आधार कार्ड छिना;मामला पहुंचा थाना।।

थाना पहुंच आवेदन दे कर लौटते हुए पीड़ित शिवनाथ सहनी।

सत्यम ग्राम न्यूज़,पहाड़ गंज दिल्ली। ग्राहक से पहाड़ गंज के एक होटल संचालक व उसके मनेजर ने पहले मारपीट किया उसके बाद पैसा और एटीएम, आधार कार्ड आदि छीनने का मामला प्रकाश मे आया है।

पीड़ित बिहार के वैशाली जिले के शिव नाथ सहनी ने दिल्ली के पाहड़गंज  थाना मे आवेदन देते हुए जिक्र किया है की मै शिवनाथ सहनी पिता स्व. विष्णुदेव सहनी, ग्राम शाहपुर खुर्द पोस्ट मंसूरपुर हलैया, थाना -कटहरा,जिला- वैशाली राज्य -बिहार का स्थाई निवासी हूं।

मै अपने निजी काम से दिनांक 16 दिसम्बर 24 को दिल्ली पहुंचा और नियर आर के आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास होटल दिल्ली फैब 1650. मेन बजार पहाड़ गंज दिल्ली 55 में रूम नं.03 फस्ट फ्लोर 1600/ प्रति 24 घंटे के हिसाब से बुक किया।

28 दिसंबर को मै CP गया था संध्या करीब 7.30 बजे जब मै होटल लौटा तो होटल का मैनेजर नरेन्द्र जोशी मुझे रिसेप्शन पर रुकने को कहा और किसी को फोन किया कुछ देर बाद 3 लोग रिसेप्शन पर पहुंचे और मुझे गाली गलौज करने लगे और मेरा ATM कॉर्ड,वोटर id जबरन छीन लिया धमकाते हुए मेरे से सभी फोन पे AC चेक करवाएं और 4500/ रुपए स्कैन कर पैसा ले लिया।

मेरा फोन पे का पासवड पूछा फोन छीने कि कोशिश की और जबरन दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा दिनांक 30 दिसम्बर 24 को करीब 1.30 बजे दिन मै खाना खाने होटल से बाहर निकल रहा था तब होटल दिल्ली फैब का मैनेजर नरेन्द्र जोशी मुझे रिसेप्शन से बाहर जाने को मना किया और बोला कि 4200 रूपए दो फिर बाहर जाने दूंगा।

30दिसम्बर 24 को करीब 3.40 PM तक 24000/ हज़ार रुपया कैश और फोन पे के माध्य से भुगतान किया जिसके एवज मे GST बिल मांगने पर बिल नहीं दिया गया। मैनेजर नरेन्द्र जोशी धमकी भरे लहजे में कहा कि भाग जाओ यहाँ से अन्यथा तुम्हारे साथ बुरा होगा और धमकी दिया की तुम्हे जहां जाना है जाओ कंप्लेन करो मेरा पुलिस क्या कर लेग। होटल मालिक और मैनेजर नरेन्द्र जोशी के मिली भगत से होटल में सेक्स रैकेट का धंधा फल फूल रहा है। जो जाँच का बिषय है.

श्री सहनी ने थाना अध्यक्ष से गुहार लगते हुए निवेदन की है की  उपरोक घटना कर्म से मै काफी आहत हुआ हूं मेरे मान सम्मान को को ठेस पहुंचा है,मुझे न्याय दिलाने की कृपा की जाए।

यें भी पढ़े…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से भूगोलिक स्थिति |

https://satyamgramnews.in/मुख्यमंत्री-नीतीश-कुमार/01/2025/03/19/58/08/sgngoraul/

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief