राजापाकर : दो अंचलकर्मी के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई।

राजापाकर / वैशाली ( सत्यम  ग्राम न्यूज़ ) : राजापाकर अंचल कार्यालय के दो कर्मियों प्रधान लिपिक उमेश भगत व चतुर्थ वर्गीय कर्मी बच्चा सिंह का शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने पर अंचल कार्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड व अंचल के कर्मी पदाधिकारी मौजूद थे।

लोगों ने दोनों कर्मियों को माला पहनकर एवं शाल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि अंचल  लिपिक उमेश भगत व अंचल कर्मी  बच्चा बाबू का अंचल कार्यालय में सराहनीय कार्य रहा है। वे मिलनसार  एवं कर्मठ कर्मी थे। कोई भी कार्य आदेश के बाद ससमय करने का प्रयास करते थे।

मैं उनके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं मौके पर सीओ गौरव कुमार तपसी प्रसाद सिंह फिरोज आलम संगम जी संजीत कुमार विपिन कुमार सिंह नवीन कुमार शेखर कुमार विकास कुमार रमेश भगत पंकज कुमार, चुल्हाई मल्लिक अमित कुमार मुनाजिर हुसैन नितेश कुमार सहित प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी शामिल हुए।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : विदेशी शराब धंधेबाजों के घर सील किए गए प्राथमिकी दर्ज।

राजापाकर : विदेशी शराब धंधेबाजों के घर सील किए गए प्राथमिकी दर्ज।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली