वैशाली : नमीतेश भूषण को लेखन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित |

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ , वैशाली :  हाजीपुर के गांधी आश्रम निवासी प्राध्यापक चंद्रभूषण सिंह शशि व नमिता सिंह के पुत्र नमितेश भूषण को लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं समाज सेवा में अपना योगदान के लिए सोनपुर के माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के परिसर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है।

युवा संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों युवाओं के विचारों को दूरदर्शिता प्रदान करना व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए एक सुनहरा मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी एवं यूट्यूबर मनीष कश्यप भी शामिल थे। सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कार्यक्रम में सम्मानित युवाओं की सराहना की और नमितेश को उसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

वहीं मनीष कश्यप ने भी युवाओं को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नमितेश की सराहना की। बताते चलें कि नमितेश भूषण बिहार के “छोटे लेखक” के नाम से भी प्रसिद्ध हैं उन्होंने 10 साल की उम्र से ही नॉवेल लिखना शुरु कर दियि था और जल्दी ही उनकी एक और लिखी नॉवेल लोगो के बीच प्रकाशित होने वाली है।

ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी नमितेश अपनी लेखनी से उंची मुकाम पा चुके और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से सम्मानित हो चुके हैं।

वहीं नमितेश समाज सेवा से भी जुड़े है. नमितेश प्रतिदिन रोटी बैंक के माध्यम से असहायों को खाना खिलाते हैं जिनमें उनकी टीम में सदाशिव सिसोदिया जी युवराज जी शशितेश भूषण शामिल हैं और नमितेश स्माइल इंडिया फाउंडेशन के तहत रक्तवीर प्रवीण के साथ भी जुड़ कर मुफ्त रक्त दान का भी काम करते हैंं जिनमें उनकी टीम में नीरज जी सूरज जी जग्गू जी गुरु जी सूरज डेनियल जी भी अपना योगदान देते हैं।

इस सम्मान के लिए नमितेश को बहुत से लोगो ने बधाई दी है। जिसमें हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल लालगंज विधायक संजय सिंह सोनपुर निवासी और बॉलीवुड अभिनेता कुंदन सिंह डॉ पंकज कुमार सिंह भोजपुरी अभिनेता बिजेंद्र कुमार पूर्व मुखिया रवींद्र सिंह सुबोध पटेल रितेश कुमार रिशु अनेक प्रकाश अभिषेक कुमार गोलु शिक्षक चंद्रशेखर समाजसेवी चंदन सिंह शिवरंजन पिन्टू कुमार शशितेश भूषण आदि लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे मूर्तिकार |

 

राजापाकर : मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे मूर्तिकार |

 

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली