
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे मूर्ति कलाकार प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार दुर्गा माता मंदिर, हाई स्कूल परिसर में निर्मित माता दुर्गा की प्रतिमा, शनिचर हाट चौक , भुवनेश्वर चौक, कुशवाहा चौक, चोवा चौक आदि पर माता दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनाई जा रही है।
मूर्ति कलाकार माता दुर्गा की विभिन्न मूर्तियों का रंग रोगन कर रहे हैं एवं अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं ।वही सभी पूजा समितियां में भव्य पंडाल का भी निर्माण किया जा रहा है। हाई स्कूल परिसर में माता दुर्गा की भव्य मूर्ति बनाई जा रही है। वहीं इसी परिसर में हर साल की भांति इस साल भी रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जिसमें मजदूर कलाकार रावण का पुतला बनाने में जी जान से लगे हुए हैं। ताकि ससमय रावण का पुतला बनाकर तैयार हो सके। विदित हो कि प्रखंड मुख्यालय में सबसे ज्यादा भीड़ हाई स्कूल परिसर में लगती है। जहां माता दुर्गा की मूर्ति एवं रावण वध कार्यक्रम देखने के लिए विजयादशमी के दिन लगभग 25हजार लोगों की भारी भीड़ होती है ।
जिसमें महिला पुरुष बच्चे शामिल होते हैं। प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी अग्निशमन की व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था व्यापक स्तर पर होती है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जाते हैं ताकि शांतिपूर्ण रावण वध कार्यक्रम हो सके।
ये भी पढ़े …
चेहराकलां : स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राजद ने जताया विरोध |
चेहराकलां : स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राजद ने जताया विरोध |
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली