पंचायत सचिव के कार्यो से दुःखी सरपंच ने डीएम को लिखा पत्र।

सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो वैशाली : राजापाकर प्रखंड के वाकरपुर पंचायत सचिव अपने कार्य क्षेत्र वाले पंचायत में नेटवर्किंग कंपनी का करते है काम पंचायत सचिव से परेशान सरपंच ने जिला पदाधिकारी वैशाली को आवेदन दिया। राजापाकर प्रखंड अंतर्गत तीन पंचायत में कार्यरत पंचायत जनसेवक सह पंचायत सचिव के अपने कार्यो के प्रति उदासीन रवैये के कारण एक सरपंच ने जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया हैँ।

राजापाकर प्रखंड अंतर्गत बाकरपुर पंचायत के सरपंच संजु देवी ने डीएम वैशाली को लिखित आवेदन देकर पंचायत सचिव के खिलाफ पंचायत के विकास कार्यो के प्रति उदासीनता एवं कार्यो अपने कार्यो प्रति लापरवाह रवैये अख्तियार करने के अलावा कई गंभीर आरोप भी लगाई है। सरपंच ने अपने आवेदन में कहा है की पंचायत सचिव रामनरेश कुमार पंचायत के लोगों का वंसवाली प्रमान पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समेत पंचायत सचिव से संबंधित कोई कार्य नहीं करते है।

जबकि वह एक प्राएवेट नेटवर्किग कंपनी के कार्य में भर दिन अपना समय बिताते है और भोले भाले लोगों को नेटवर्किंग कंपनी के जाल में फसाकर ठगी का धंधा करते हैं। वह बकरपुर के अलावा और दो पंचायत का पंचायत सचिव है बल्कि वह किसी भी पंचायत के पंचायत भवन पर आम जनता के लिए सप्ताह में एक दिन का भी समय नहीं देते है। सरपंच ने डीएम वैशाली से जांच कर करवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़े….

जनवितरण प्रणाली के सभी दुकानों पर बन रहा आयुष्मान कार्ड|