राजापाकर : पशुओं में होने वाली बीमारी से बचाव के लिए किया जा रहा है टीकाकरण |

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर(वैशाली) । राजापाकर  प्रखंड के विभिन्न पंचायत में जानवरों में होने वाले खुरहा मुंहपका बीमारी का टीकाकरण पशु मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजापाकर पशु चिकित्सालय में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉक्टर रुचि कुमार ने बताया कि पशुओं में होने वाले खुरपका एवं मुंहपका बीमारी के लिए सभी पंचायत में टीकाकरण हो रहा है। यह टीका निशुल्क है सभी पशुपालक भाई अपने-अपने पशुओं को यह टीका अवश्य दिलवाएं।

इस बीमारी में पशु के खूर में सूजन आ जाता है ।मुंह पर छाले एवं लार टपकने लगता है ।यह संक्रामक बीमारी है। टीका देने से यह बीमारी नहीं होगा। प्रखंड के सभी पंचायत में पशु टीकाकर्मी अलग-अलग तैनात किए गए हैं। वे सभी निशुल्क टीकाकरण कार्य पंचायत में कर रहे हैं। किसी तरह की समस्या होने पर पशु चिकित्सक राजापाकर से संपर्क करेंगे। सभी जन प्रतिनिधियों का आह्वान किया गया कि वे भी अपने क्षेत्र में टीकाकरण कार्य में सहयोग प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : बाबा गणीनाथ मंदिर में पहली बार हुई शादी ओह भी प्रेमी युगल का देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़|

राजापाकर : बाबा गणीनाथ मंदिर में पहली बार हुई शादी ओह भी प्रेमी युगल का देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़|

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली