
अष्टजाम महायज्ञ के लिए माथे पर कलश धारण कर यज्ञ स्थल की ओर जाते हुए श्रद्धालु
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,पातेपुर: प्रखण्ड के बरडीहा तुर्की ब्रमस्थान में हर बर्ष कि भांति इस बर्ष भी होने वाले 24 घंटे अष्टजाम महायज्ञ के लिए 551 कुँवारी कन्याओं ने बैंड बाजों एवम आधा दर्जन घोड़ों के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई.सुबह में बरडीहा से दभइच स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा दरवेश्वर नाथ धाम में कुँवारी कन्याओं ने कलश लेकर पहुँची जहाँ पहले से पहलेजा से टैंकर द्वारा मंगाई गई पवित्र गंगा जल को आचार्य सुनील झा के मंत्रोंचार से शुद्धिकरण करने के बाद कुँवारी कन्याओं ने कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल के लिए बैड बाजे और आधा दर्जन से अधिक घोड़ों के साथ यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुई

.लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पहुँची.कलश शोभायात्रा में मुख्य यजमान राम चन्द्र राय,एवम जय कुमार राय,मुन्ना कुमार,के साथ पंचायत समिति संजय कुमार उर्फ भीम,पैक्स अध्यक्ष सावन कुमार उर्फ भीम,शिक्षक सीताराम राय,भोला राय,गोपाल रथ के मालिक महेश राय,सुखारी राय,देवेंद्र राय,मुन्ना कुमार,दिनेश कुमार महेश्वर राय,रविन्द्र शर्मा,कलतु राय,प्रमोद ठाकुर,सुकेश कुमार,विनोद शर्मा,धनेश राय,आदि सैकड़ों की संख्या में कलश यात्रा में महिला पुरुष श्रद्धालु कलश शोभा यात्रा में शामिल थे.पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण का माहौल कायम था.कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित कराया गया.कन्याओं को प्रसाद खिलाकर निर्धारित समय पर अष्टजाम प्रारंभ हुआ.
अंतराष्ट्रीय योगा दिवस पर विद्यालय के बच्चों ने किया योगा।