
सत्यम ग्राम न्यूज़,पातेपुर, वैशाली । मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत खेल मैदान बनाए जाने को लेकर संयुक्त रूप से स्थानीय विधायक लखिन्द्र कुमार रौशन व मुखिया सुंदेश्वर पासवान के द्वारा फीता कट कर विधिवत उद्घाटन किया गया। खेल मैदान लगभग दस लाख रुपये के लागत से मनरेगा योजना के द्वारा संपन्न कराए जाएंगे।
गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय व उत्क्रमित उच्च विद्यालय के परिसर मे खेल मैदान पर मुख्यमंत्री द्वारा रिमोट से उदघाटन किया गया । वही स्थानीय स्तर पर पंचायत समिति सदस्य, उप मुखिया सुजाता देवी, वार्ड सदस्य मनोज सिंह, आलमगीर, मो. इरफ़ान, भाजपा नेता राजीव कुमार सिंह आदि दर्जनों की संख्या मे स्थानीय ग्रामीण से लेकर बिद्यालय के बच्चो ने कार्यक्रम मे शामिल हुए।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों ने विधायक से विधालय में शौचालय बनबाने की मांग की स्थानीय विधायक लखिन्दर कुमार रोशन ने आश्वासन देते हुए बताया कि जल्दी विद्यालय में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा विधायक की बात सुन बच्चों ने ताली बजाकर विधायक का स्वागत किया।
इस खेल मैदान में वालीबाल, बास्केटबाल बैडमिंटन रनिंग ट्रेक आदि बनाए जाने के लिए स्थान चिन्हित किए गए। अन्य खेलों के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके पूर्व अन्य खेल मैदान का उद्घाटन विधायक लखिन्द्र कुमार रौशन के द्वारा किया गया था बाद मे मौदह चतुर हाई स्कुल मे पहुंच खेल मैदान का उद्घाटन किया।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : अपनी मांगों को लेकर वार्ड संघ ने दिया प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना ।
राजापाकर : अपनी मांगों को लेकर वार्ड संघ ने दिया प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना ।
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief