crimnews

पूर्व मध्य रेल के अक्षय वट राय नगर रेलवे स्टेशन पर एक युवक के गले में फंदा लगा शव हुआ….
vaishali राजापाकर : अक्षयवट राय नगर स्टेशन पर सोमवार की अहले सुबह स्टेशन के पूर्वी छोर पर यात्री बैठक खाना में एक 26 वर्षीय युवक का रस्सी से फंदे से शव लटका देखकर सनसनी फैल गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुबह में लोग ट्रेन पकड़ने स्टेशन पर आए थे तो देखा कि एक यात्री शेड के ऊपर रस्सी का फंदा लगाकर लटका हुआ है। इसकी जानकारी तुरंत स्टेशन मास्टर को दी गई उनके द्वारा सोनपुर जीआरपी को सूचना दी गई।
सूचना पर तत्काल आरपीएफ के वरीय पदाधिकारी घटना पर पहुंचे और घटना के संबंध में छानबीन की। मृतक के पास मोबाइल और आधार कार्ड बरामद हुआ । आधार कार्ड से मृतक की पहचान आरा जिले निवासी राहुल कुमार, पिता रमाशंकर सिंह, ग्राम मुखौला, थाना कोईलवर उम्र 26 वर्ष की गई।वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल कुमार रहिमापुर गांव में पूर्व मुखिया नागेंद्र राय के पोल्ट्री फार्म में काम करता था।
घटना के संबंध में उनके द्वारा बताया गया कि मृतक 8 दिन पहले से ही गायब था । वह बोलकर गया था कि घर जा रहे हैं लेकिन फिर पोल्ट्री फार्म में काम करने आया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवान हमेशा 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं तो ऐसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वही मृतक के मोबाइल नंबर से परिजनों को घटना की सूचना दी गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना था। परिजनों ने आशंका व्यक्त करते हुए है ये कहा की आत्महत्या नही बल्कि हत्या किया गया है इसका उच्च स्तरिये जाँच होना चाहिए |