राजापाकर : प्रखंड कार्यालय से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही भारी परेशानी, लोगो में आक्रोश |

सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा, राजापाकर । प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के लोगों ने प्रखंड कार्यालय से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही भारी परेशानी एवं  ससमय नहीं मिलने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है. तथा कहा कि आवेदन जमा किए 1 से 2 माह हो गए लेकिन अभी तक जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है.ज्यादातर परेशानी उन छात्रों को हो रही है जिनका नए सेशन में विद्यालय में नामांकन करना है.|

जिसमें जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है. ज्ञात हो कि प्रखंड कार्यालय में 18 मार्च को नए सांख्यिकी पदाधिकारी निर्भय कुमार आजाद ने जब से पदस्थापित हुए हैं तब से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. दो जगह राघोपुर एवं राजापाकर के चार्ज में है फिर भी सप्ताह में दो दिन नहीं आते हैं. उनके ज्वाइन किए डेढ माह हो गए लेकिन अभी तक प्रखंड कार्यालय में हुए मात्र तीन दिन ही आए हैं. पिछले दिनों इसी को लेकर हंगामा हुआ था एक महिला ने जन्म प्रमाण पत्र नहीं देने पर उनकी बाइक को घेर रखा था. प्रखंड कर्मियों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ था. जिसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से लोगों ने किया था. जिसके आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल ने प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के लापरवाही को ले जिला पदाधिकारी वैशाली एवं अनुमंडल पदाधिकारी महुआ एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित कर शीघ्र उन्हें यहां से हटाने तथा दूसरे पदाधिकारी के पद स्थापना की बात कही गई थी. लेकिन उनके पत्र लिखे दो सप्ताह हो गए लेकिन अभी तक जिला जिला पदाधिकारी वैशाली एवं अनुमंडल पदाधिकारी महुआ द्वारा  कोई कार्रवाई नहीं की गई |

प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पर  भी कोई प्रभाव पड़ा अब भी प्रखंड कार्यालय नहीं आते हैं. जबकि दो जगह के चार्ज में रहने से दो दिन भी सप्ताह में उन्हें प्रखंड कार्यालय आना चाहिए. वहीं प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने कहा कि हम लोग जनप्रतिनिधियों के पास भी पूरे प्रखंड से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने को ले शिकायतें आ रही है. यदि दो दिनों के अंदर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी को हटाकर दूसरे पदाधिकारी को पदस्थापित नहीं किया गया तो प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे|

ये भी पढ़े …

राजापाकर : पत्नी ने भाई एवं भतीजे के साथ मिलकर किया पति की हत्या , तीनों गिरफ्तार।

राजापाकर : पत्नी ने भाई एवं भतीजे के साथ मिलकर किया पति की हत्या , तीनों गिरफ्तार।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली