
लड़की के परिजन थाना मे पहुंच आवेदन दे न्याय की लगाई गुहार।
वैशाली/ महुआ : थाना क्षेत्र के हसनपुर ओस्ती ग्राम के वार्ड संख्या ६ में रात्रि में अज्ञात बदमास ने घर में घुस घर के बरामदा में सो रही नवालिक लड़की का नाक कट लिया दर्द होने पे लड़की चिल्लाई तो लड़की के परिजन जाग गये लड़की को लहूलुहान देख उसे आनन फानन में इलास के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन स्थिति गम्भीर देख वेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया लेकिन वहाँ से PMCH पटना रेफर कर दिया गया है इलाज चल रहा है| परिजनों ने बताया की स्थिति में सुधार है | पीड़ित की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर ओस्ती वार्ड ६ निवासी मोहम्मद बबलू की १५ वर्षीय बेटी कसक कायनात के रूप में हुई है |
घटना गुरुवार की देर रात की बताई गई है थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है हलांकि दर्ज प्राथमिकी में बदमास का नाम नही बताया गया है चेहरा देखने के बाद पहचान करने की बात परिजन ने बताई है इस संदर्भ में महुआ थानाध्यक्ष सुभास कुमार ने बताया की लड़कीके सोये अवस्था में नाक कटे जाने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है आगे अनुसधान किया जा रहा है,जल्द ही खुलास हो जायेगा |
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief