बाइक सवार व्यक्ति से अपराधी द्वारा चैन छीनने के क्रम में विरोध करने पर मारी गोली।अस्पताल जाने के क्रम में मौत।

राजापाकर।बाइक सवार व्यक्ति से अपराधी द्वारा चैन छीनने के क्रम में विरोध करने पर मारी गोली। परिजन इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल पटना ले गए जहां इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जंदाहा थाना क्षेत्र के डीह बुचौली गांव निवासी रमाशंकर चौधरी के पुत्र राहुल आनंद पत्नी एवं दो बच्चों के साथ जंदाहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान राजापाकर थाना क्षेत्र के अलीपुर मंझीपुर एनएच 322 के किनारे चिमनी के पास पेशाब करने के लिए रुका था कि पीछे से पल्सर सवार बाइक पर सवार दो अपराधी आया व मृतक के गले से चैन छीनने का प्रयास किया।

बाइक सवार युवक द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी जो उसके पेट में जाकर लगी।घटना की सूचना पाकर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। परिजन घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। वहीं थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने बताया कि आज सुबह नौ एक व्यक्ति राहुल आनंद पिता रमाशंकर चौधरी ग्राम डीह बुचौली थाना जंदाहा अपने परिवार के साथ दिग्घी हाजीपुर से घर जाने के क्रम में बाइक सवार दो अपराधियों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिसे इलाज हेतु निजी अस्पताल पटना ले जाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना पाकर अनुमंडल पदाधिकारी महुआ एवं राजापाकर थाना अध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों के भागने के दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। वहीं अग्रसर करवाई की बात कही गई।

ये भी पढ़े...

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-उत्तरी-पंचायत-म-2/03/2025/21/22/38/32/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली