Rainimpact : बे-मौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित,किसान वेहद परेशान।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। प्रखंड क्षेत्र में मोथा का असर दिखने लगा है। गुरुवार की सुबह से शुरू हुई रिमझिम और कभी-कभी मूसलाधार बारिश शुक्रवार की सुबह तक जारी रहने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। चारों ओर जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश से खेतों में पानी भर जाने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिन किसानों ने धान की फसल काट ली थी, उन्हें तो राहत है, लेकिन जिन्होंने खेतों में फसल को सूखने के लिए छोड़ दिया था, उनकी फसलें अब पानी में डूब गई हैं। खेतों में डूबी बालियों के अंकुरित हो जाने की संभावना से किसानों का नुकसान तय माना जा रहा है।

कई किसानों ने अगली फसल की तैयारी में खेतों की जुताई करवाई थी, लेकिन अब जलजमाव ने उनकी योजनाओं पर भी पानी फेर दिया है। उधर, त्योहारों के बाद विद्यालयों के खुलने से छात्रों के लिए स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है।

कुल मिलाकर, इस बे-मौसम बारिश ने लोगों को राहत के बजाय परेशानी ही दी है। जहाँ एक ओर सड़कें जलमग्न हैं, वहीं खेतों में खड़ी और कटी दोनों तरह की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

#राजापाकर #बेमौसमबारिश #मौसमअपडेट #धानकीफसल #कृषकसमस्या #स्थानीयसमाचार #BiharWeather #AakashChandraVerma #RajapakarNews #RainImpact

ये भी पढ़े….

बदलो बिहार अभियान के तहत सामाजिक न्याय विषयक संगोष्ठी का  हुआ आयोजन।

https://satyamgramnews.in/बदलो-बिहार-अभियान-के-तहत-स/10/2025/30/19/17/48/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief