राजापाकर : भूमि विवाद में पट्टीदार ने माँ पुत्र के साथ किया मारपीट, प्राथमिकी दर्ज |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर । भूमि विवाद में मारपीट को लेकर घायल अमित कुमार उम्र 20 वर्ष पिता अरविंद कुमार राय निवासी ग्राम राजापाकर पूर्वी टोला वार्ड नंबर 7 ने राजापाकर थाने में आवेदन दिया है जिसमें कहा है कि आज मंगलवार को शाम 4 बजे दिन में हमारे चाचा प्रवीण कुमार पिता सिंघेश्वर राय बिना पूछे हुए जमीन में घर बना रहे थे जिस पर मेरी मां सुशीला देवी मना करने गई कि जमीन बँटवारा कर लीजिए तब घर बनाएगा, इसी पर प्रवीण कुमार मीना देवी सौरभ कुमार शिवचंद्र राय मुकुल कुमार सहित अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा|

प्रवीण कुमार बाल  पड़कर पटक दिया जिससे सारी ब्लाउस फट गई हम बचाने गए तो  सभी व्यक्ति के अलावे चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुझे लाठी डंडे एवं रौड से मारपीट करने लगे शिवचंद्र राय रौड से सर पर मारा है जिससे मेरा सर फट गया एवं  सभी लोग लाठी डंडा फैट मुकका से मारपीट कर जख्मी कर दिया मारपीट के क्रम में पॉकेट से पैसे प्रवीण कुमार निकाल लिए काफी हो हल्ला होने पर अगल-बगल के लोग को आते देख सभी के अलावे सिंघेश्वर राय पिता स्वर्गीय बद्री राय जो हमारा दादा है ने भी धमकी दी कि तुमको जान से मार देंगे और भाग गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में इलाज कराया गया है आवेदन में जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

ये भी पढ़े …

वैशाली : नमीतेश भूषण को लेखन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित |

वैशाली : नमीतेश भूषण को लेखन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली