सत्यम ग्राम न्यूज़,ग़ोरौल। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पटना के निर्देश के आलोक में बिहार भूमि सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत सर्वेक्षण कार्य के सफल क्रियान्वयन बिहार एवं बंदोबस्त अधिनियम 2011 संशोधित 2017 एवं नियमावली 2012 संशोधित 2019 में निहित प्रावधानों के अनुसार बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा विशेष सर्वेक्षण से सम्बंधित जनकारी एवं इसकी महत्ता के बारे में आम जनता को अवगत कराना है ।
जिसके तहत तिथिवार प्रखंड के पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है । जिसके तहत बुधवार को प्रखंड के सोन्धो पंचायत के अंधारी गाछी हाट पर मुन्नी देवी मुखिया की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वेक्षण टीम के सदस्यों अजित कुमार ,ए एस ओ अंकिता कुमार , सिमा कुमारी कनवॉय ,राधा कुमारी , ने ग्रामीणों को भूमि सर्वेक्षण के बारे में विस्तृत जनकारी दिया तथा इसके महता के बारे में बताया ।
जमीन सर्वे के दौरान किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे । यह दस्तावेज इस बात पर निर्भर है कि जमीन आपके नाम पर है या आपके पूर्वजो के नाम पर अगर जमीन आपके पूर्वज के नाम पर है और वे जीवित नही है तब आपको उनकी मृत्यु का प्रमाणपत्र देना होगा या सरपंच पंचायत सचिव से द्वारा जारी वंशावली देनी होगी ।इसके साथ ही आवेदक को जमीन की जमाबन्दी या मालगुजारी रसीद भी देनी होगी ।अगर खतियान की कॉपी उपलब्ध है तो उसे भी साथ लाना होगा ।इस मौके पर मुखिया पति रमेश चंद्र गुप्ता , सरपंच मुमताज अंसारी , पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
वैशाली : जिला वन पदाधिकारी को किया गया सम्मानित।
रिपोर्ट :प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क